धेनु धरती फाउंडेशन
गो से कृषि - गो से ऋषि
जय गो माता
|| ॐ करणी ||
जय गुरुदाता
धेनु धरती फाउंडेशन मुख्य उद्देश्य
१. ऋषि कृषि की पुनः स्थापना ।
२. ऋषि परंपरा की पुनः स्थापना।
३. धेनु धरती फाउंडेशन के माध्यम से गोबर, गोमूत्र, बैल और प्रकृति आधारित कृषि विज्ञान (ऋषि-कृषि विज्ञान) को पुनः विकसित करना।
४. ऋषि कृषि (गौ प्रकृति आधारित कृषि) व्यवस्था को स्थापित करने के लिए देशभर में जागरूकता अभियान चलाना।
५. ऋषि- कृषि करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण देना।
६. ऋषि- कृषि (गौ-प्रकृति आधारित कृषि) हेतु स्थानीय किसान साथियों के साथ मिलकर धरातल पर व्यवहारिक, प्रायोगिक कार्य करना।
७. ऋषि-कृषि हेतु कृषकों को निःशुल्क उत्तम बैल उपलब्ध करवाना।
८. ऋषि- कृषि हेतु देसी (परम्परागत) बीजों का संकलन कर किसान साथियों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाना।
हमारे अन्य उद्देश्य:-
1. ऋषि- कृषि (गौ- प्रकृति आधारित खेती)
१. कृत्रिम हानिकारक रसायनयुक्त उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग रोककर गोमय, जैविक खाद,गोमूत्र और प्रकृति से प्राप्त वनस्पति और खनिज से खाद और कीट खदेड़क तैयार करने और उनके उपयोग की विधि समझाना।
२. गोमय, गोमूत्र और प्राकृतिक वनस्पति की शक्ति से युक्त पोषक तत्वों से भरपूर अनाज, दलहन, तिलहन, फल और सब्ज़ियाँ उत्पन्न करना।
३. मृदा उर्वरता और जल संरक्षण हेतु गोबर, गौमूत्र, वर्मी कम्पोस्ट, और जीवामृत का उपयोग कर मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना। प्राकृतिक तरीके अपनाकर जल संरक्षण और मिट्टी के कटाव को रोकना।
४. क्षेत्रीय गोवंश का संरक्षण करना।
५. बैलों का कृषि और अन्य कार्यों में सदुपयोग को बढ़ावा देना।
६. पर्यावरण संरक्षण हेतु कृत्रिम हानिकारक रसायनों के प्रयोग से होने वाले जल, वायु और मृदा प्रदूषण को रोकना। पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखना और जैव विविधता को संरक्षित करना।
७. किसानों की आत्मनिर्भरता बढ़ाना बाहरी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करना तथा गो और प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग कर किसान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
८. सतत और टिकाऊ ऋषि-कृषि प्रणाली विकसित करना जिससे खेत आगामी लाखों वर्षों तक उपजाऊ बने रहे।
धेनु धरती फाउंडेशन के सहायक उद्देश्य :-
धेनु धाम फाउंडेशन
धेनु धाम फाउंडेशन (३१ वर्षीय गो पर्यावरण और आध्यात्म चेतना पदयात्रा) के माध्यम से गांव-गांव जाकर ऋषि-कृषि का प्रचार करना ऋषि-कृषि करने हेतु प्रोत्साहन दिलाना।
दवा देवी फाउंडेशन
दवा देवी फाउंडेशन के माध्यम से ऋषि-कृषि करने वाले कृषक समूह को बैल उपचार हेतु निःशुल्क औषधि उपलब्ध करवाना।
दाता देवी फाउंडेशन
दाता देवी फाउंडेशन के माध्यम से बीज संग्रहालय की स्थापना कराना।
दाना देवी फाउंडेशन
दाना देवी फाउंडेशन के माध्यम से दुष्काल के समय ऋषि-कृषि करने वाले किसानों को बैल हेतु घास उपलब्ध करवाना।
दृष्टि देवी फाउंडेशन
दृष्टि देवी फाउंडेशन के माध्यम से ऋषि-कृषि समाचारों को प्रकाशित करना और ऋषि-कृषि उत्पादों का प्रचार करना।
धेनु धारा फाउंडेशन
धेनु धारा फाउंडेशन के माध्यम से ऋषि-कृषि करने वाले किसान साथियों को जल प्रबंधन का निःशुल्क प्रशिक्षण देना।
धेनु धन फाउंडेशन
धेनु धन फाउंडेशन के माध्यम से ऋषि-कृषि करने वाले किसान साथियों द्वारा उत्पादित दूध, दही, घी, गोबर, गोमूत्र, अनाज, दलहन, तिलहन, फल और सब्ज़ियाँ को उचित समर्थित मूल्य पर विक्रय हेतु बाजार उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं को रोगों से बचाने हेतु उपरोक्त स्वास्थ्यवर्धक पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना।
ग्वाल शक्ति सेना (G.S.S)
ग्वाल शक्ति सेना ( GSS ) के माध्यम से ऋषि कृषि कर रहे किसानों की शासकीय समस्याओं का समाधान करवाना।
धेनु शक्ति संघ (D.S.S)
धेनु शक्ति संघ (DSS) के माध्यम से ऋषि कृषि कर रहे किसानों की शासकीय समस्याओं का समाधान करवाना।
धेनु दर्शन फाउंडेशन
धेनु दर्शन फाउंडेशन के सहयोग से किसानों को ऋषि-कृषि हेतु उत्तम बैल निःशुल्क उपलब्ध कराना
धेनु देवी फाउंडेशन
धेनु देवी फाउंडेशन के सहयोग से ऋषि-कृषि करने वाले किसान समूहों को बैल परिचर्या का निःशुल्क प्रशिक्षण दिलवाना।
Quick Links
COPYRIGHT ©️ 2025 DHENU DHARTI FOUNDATION – ALL RIGHTS RESERVED